Brave Rajput Women

पन्नाधाय – Panna Dhay – बलिदानी इतिहास – Great Rajput Women

पन्ना धाय खींची चौहान वीर राजपूत कन्या थी। मेवाड़ के महाराणा संग्रामसिंह की मृत्यु के पश्चात् चित्तौड़ की राजगद्दी पर विक्रमादित्य बैठा परन्तु थोड़े समय पश्चात् ही उस अयोग्य और निकम्मे महाराणा को हटाकर राणा सांगा के छोटे पुत्र उदयसिंह को मेवाड़ का शासक नियुक्त किया। उदयसिंह की अवस्था अभी छ: वर्ष की ही थी और उसकी माता का देहान्त हो चुका था। बालक उदयसिंह की परवरिश का भार पन्ना धाय पर था। मेवाड़ के राजघराने में आन्तरिक कलह के कारण बड़ी नाजुक स्थिति थी और ऐसी संकटपूर्ण घड़ी में किसी प्रकार के अनिष्ट हो जाने की सम्भावना थी। मेवाड़ के राजकुल का दीप उदयसिंह पन्ना की देखरेख में रखा गया क्योंकि वह स्वामीभक्त, वीर और अदम्य साहसी नारी थी।

अभी कुछ ही दिन बीते थे, उदयसिंह को राणा की पदवी प्राप्त हुए कि पन्ना की परीक्षा की घड़ी आ गई। बनवीर नामक एक दासी पुत्र ने चित्तौड़ की राज्य गद्दी हथियाने का प्रयास किया। उसकी गतिविधि की खबर पन्ना को लगी तो वह बड़ी चिन्तित हो गयी। बनवीर ने क्रूरता और नृशंसता से राजकुल के लोगों की हत्या की। अब उदयसिंह को समाप्त कर निरापद राज्य करने के लिए वह पन्ना के निवास की ओर बढ़ा।

पन्ना को बनवीर के करतूतों की भनक पड़ चुकी थी। उसने किसी भी सूरत में उदयसिंह की रक्षा करने की ठानी। बनवीर के उसके महल की ओर आने का समाचार पाते ही वह उसके उद्देश्य को ताड़ गयी। उसने अपनी विश्वस्त बारी जाती की महिला के साथ उदयसिंह को एक बांस की टोकरी में सुलाकर ऊपर से पत्तलों से ढककर चुपचाप चित्तौड़ से बाहर भेज दिया और अपने पुत्र को जो उदयसिंह की अवस्था का ही था, उसे राजकुमार के कपड़े पहना कर पलंग पर सुला दिया।

बनवीर शीघ्रता से हाथ में नंगी तलवार लिए उदयसिंह की तलाश करता हुआ आया और पन्ना से पूछा – “उदयसिंह कहां है ?” पन्ना ने पलंग पर सोये पुत्र की ओर अंगुली से संकेत किया, इसके पहले बनवीर ने तलवार के एक ही प्रहार से पन्ना के अबोध बालक चन्दन का सिर धड़ से अलग कर दिया।

मेवाड़ के राजकुल के गौरव और आशादीप राजकुमार उदय सिंह के प्राणों की रक्षार्थ अपने पुत्र की बलि देने वाली इस वीर जननी के इस अनुपम और बेजोड़ त्याग का उदाहरण विश्व के इतिहास में अन्यत्र मिलना कठिन है। मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के समान ही पन्ना धाय का बलिदानी इतिहास भी भुलाया नहीं जा सकता।

Recent Posts

?????? ?? ??: ???? ?? ??????? ???? ??????? ?????? ?? ?????????

?????? ?? ??? ?? ?????? ?? ???? ??????? ?????? ?? ??? ???? ?? ???? ???…

1 week ago

गंगा (Ganga)– सिर्फ़ नदी नहीं, आस्था, शुद्धता और मोक्ष की धारा

हिंदू धर्म में गंगा नदी को केवल जलधारा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप 'मां गंगा' के…

9 months ago

“सतरंगी लहरियो” राजस्थानी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

जयपुर, 3 अगस्त। रविवार को होटल अमर पैलेस, अजमेर रोड, जयपुर में पारंपरिक रंगों से…

10 months ago

बृजदासी रानी बांकावती – Brajdasi Rani Bankavati – Great Rajput Women

बांकावती लिवाण के कछवाहा राजा आनन्दराय की पुत्री थी। इसका विवाह किशनगढ़ के महाराजा राजसिंह…

1 year ago

 देवलदेवी – Deval Devi – Great Rajput Women

महोबे के वीर श्रेष्ठ यशोराज सिंह की पत्नी देवलदेवी स्वयं एक वीरांगना थी। महोबे के…

1 year ago

शिव (Shiva) – अंत है अनंत भी, आदि है अनादि भी

शिव एक प्रमुख हिंदू देवता हैं जो हिंदू धर्म में सर्वोच्च त्रिदेवों में से एक…

1 year ago