Great Rajput Women

बृजदासी रानी बांकावती – Brajdasi Rani Bankavati – Great Rajput Women

बांकावती लिवाण के कछवाहा राजा आनन्दराय की पुत्री थी। इसका विवाह किशनगढ़ के महाराजा राजसिंह के साथ हुआ। बचपन से ही यह काव्यानुरागी व कृष्णभक्त थी। रानी बांकावती अपने आराध्य की भक्ति भावना में सदा निमग्न रहा करती थी। उन्हें बृजदासी रानी बांकावती तथा बृजकुँवारी बांकावती के नाम से भी जाना जाता है। बांकावती ने श्रीमद्भागवत का छन्दोबद्ध अनुवाद राजस्थानी भाषा में किया जो ‘ब्रजदासी भागवत’ के नाम से प्रसिद्ध है। भागवत का यह भाषानुवाद अत्यन्त सरल व सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है और आम पाठक के शीघ्र समझ में आने वाला है।

ब्रजदासी भागवत में प्रारम्भ के मंगलाचरण में विविध देवताओं और ऋषियों को नमन करने के पश्चात् गुरु को वंदन इस प्रकार किया गया है –

श्री गुरुपद बंदन करू, प्रथमहि करू उछाह।
दम्पति गुरु तिहुं की कृपा, करो सकल मो चाह।
बार बार बंदन करौं, श्री वृषभान कुमारि।
जय जय श्री गोपाल जू, कीजै कृपा मुरारि॥

मंगलाचरण के वंदन के पश्चात् भागवत के संपूर्ण कथा प्रसंगों को भी चौपाई और दोहा छन्द के माध्यम से अनूदित किया है। भक्ति के सरल मार्ग का अनुसरण करते हुए लोग इस त्रिविध संतापों से मुक्ति पा सकते हैं। बहुत ही सरल उदाहरणों द्वारा यह बात ब्रजदासी भागवत में समझायी हुई है।

परम प्रेम परमेश्वर स्वामी,
हम तिय ध्यान धरत हिय ठामी।
यहै त्रिविध झूठौ संसारा,
भांति भांति बहुविधि निरधारा॥
अरु सांचे सो देत दिखाई,
सो सतिता प्रभु ही की छाई।
जैसे रेत चमक मृग देखें,
जल को भ्रम मन मांहि सपेखें ||
जल भ्रम झूठ रेत ही सत्या,
भ्रम सों दीस परत जल छत्या।
जल भ्रम कांच मांहि ज्यों होता,
सो झूठो सति कांच उदौता ||

उनके द्वारा रचित रचनाएँ, काव्य व दोहे काफी प्रसिद्ध हुए और उन्हें काफी पढ़ा गया। जिनमे कुछ दोहे ये है –

  • असु गज भूषण
  • औरहु कुंवरि कुटंव
  • बार बार बंदन करौं
  • बार बार वंदन करौं
  • चंद वदन पंकज
  • गावत मंगल गीत
  • हों गंधी दरबार कौ
  • जीवन मोर सुजांन
  • नमो नमो भगवान रहे
  • पाय नेग आनंद लहि
  • प्रेम विरह को बढ़त हैं
  • रह गये इकटक पिय
  • श्री गुरु पद वंदन करूं
  • वंदौं नारद व्यास शुक
  • यों कहते द्रग अरुन

जगत् की नश्वरता और माया के भ्रम से बचने का संदेश जो यहां के मनीषियों ने दिया, उसे हृदयंगम करने तथा लोक-कल्याण की भावना से प्रचारित करने में भी राजपूत नारियां पीछे नहीं रहीं।

Recent Posts

गंगा (Ganga)– सिर्फ़ नदी नहीं, आस्था, शुद्धता और मोक्ष की धारा

हिंदू धर्म में गंगा नदी को केवल जलधारा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप 'मां गंगा' के…

8 months ago

“सतरंगी लहरियो” राजस्थानी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

जयपुर, 3 अगस्त। रविवार को होटल अमर पैलेस, अजमेर रोड, जयपुर में पारंपरिक रंगों से…

9 months ago

पन्नाधाय – Panna Dhay – बलिदानी इतिहास – Great Rajput Women

पन्ना धाय खींची चौहान वीर राजपूत कन्या थी। मेवाड़ के महाराणा संग्रामसिंह की मृत्यु के…

1 year ago

देवलदेवी – Deval Devi – Great Rajput Women

महोबे के वीर श्रेष्ठ यशोराज सिंह की पत्नी देवलदेवी स्वयं एक वीरांगना थी। महोबे के…

1 year ago

शिव (Shiva) – अंत है अनंत भी, आदि है अनादि भी

शिव एक प्रमुख हिंदू देवता हैं जो हिंदू धर्म में सर्वोच्च त्रिदेवों में से एक…

1 year ago

लिखमां दे – LikhmaDe – Great Rajput Women

लिखमां दे जैसलमेर के कलिकर्ण भाटी की पुत्री और हरभू सांखला की दोहिती थी। लिखमां…

1 year ago