Gagan Singh Shekhawat

“सतरंगी लहरियो” राजस्थानी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

जयपुर, 3 अगस्त।

रविवार को होटल अमर पैलेस, अजमेर रोड, जयपुर में पारंपरिक रंगों से सजे “सतरंगी लहरियों” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक-संस्कृति को समर्पित इस महिला-केंद्रित सांस्कृतिक आयोजन में 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राजस्थानी परिधानों में झूमते हुए सावन और तीज के उल्लास को मनाया।

कार्यक्रम का आगाज़ तीज माता के पूजन से हुआ, जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर तीज महोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। पूजा के पश्चात रंगारंग प्रस्तुतियों की श्रृंखला प्रारंभ हुई, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना लीला कालबेलिया रहीं, जिनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा कुम्हेर विधायक श्री शैलेश दिगंबर फौजदार ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में रानीसा महेंद्र कंवर (बस्सी), ललितेश शेखावत और राजस्थान के प्रसिद्ध अभिनेता श्रवण सागर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया, जहाँ पुरुष अतिथियों को राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को उपहार भेंट कर आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने कार्यक्रम में राजस्थानी गीतों पर जमकर नृत्य किया तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेकर पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया। विजेताओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए स्वादिष्ट भोज की व्यवस्था की गई, जो आयोजन का एक और आकर्षण रहा।

मुख्य आयोजक शैलू खींची ने बताया कि “राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक परिधानों की पहचान ‘लहरियो’ को जीवित रखने तथा सावन के इस उत्सव को महिला शक्ति के साथ मिलकर मनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों में ‘लहरिया’ पहनने की विशेष मान्यता है और इसी भावना को केंद्र में रखते हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की परिकल्पना की गई।”

आयोजक टीम की रीढ़ बनीं सह-संयोजकों खुशबू माहेश्वरी, पूजा राठौड़, निर्मा राठौड़, ऋद्धि लालवानी, मोनिका नाथावत, सुरेखा राठौड़ और चेतना मिश्रा तथा होस्ट पिंकी जी के समर्पण और मेहनत से सारी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं। जिन्होंने पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और हर गतिविधि को सुंदर ढंग से संचालित किया।

कार्यक्रम ने न केवल परंपरा और संस्कृति को संजोया, बल्कि महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और उत्सव-भावना को भी नई उड़ान दी।

Recent Posts

गंगा (Ganga)– सिर्फ़ नदी नहीं, आस्था, शुद्धता और मोक्ष की धारा

हिंदू धर्म में गंगा नदी को केवल जलधारा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप ‘मां गंगा’ के…

21 hours ago

इतिहास का सच: अकबर की क्रूरता बनाम महाराणा प्रताप का स्वाभिमान

आज़ादी के बाद का इतिहास और असली महानायक आज़ादी के बाद भारत पर लंबे समय…

21 hours ago

राजकुमारी लालां मेवाड़ी – Lala Mewari – Great Rajput Women

मेवाड़ के महाराणा मोकल की राजकुमारी लालां स्वाभिमानी और बहुत ही महत्वाकांक्षी नारी थी। उसका…

22 hours ago

रानी सारन्धा का इतिहास: बुंदेलखंड की स्वाभिमानी वीरांगना और महाराजा छत्रसाल की माता

सारन्धा ओरछा (बुन्देल खण्ड) नरेश चम्पतराय की पत्नी थी। सारन्धा बड़ी स्वाभिमानी, उदार, शरणागतवत्सल व…

22 hours ago

विद्युल्लता – चित्तौड़ की वीरबाला की अमर कहानी

विद्युल्लता चित्तौड़ के एक वीर राजपूत सैनिक की कन्या थी। चित्तौड़ के ही समरसिंह नामक…

22 hours ago

हंसाबाई – HansaBai – Great Rajput Women

हंसाबाई मंडोर के राव चूंडा की पुत्री थी । राव रणमल जो चूंडा का पाटवी…

22 hours ago