Great Rajput Women

रॉयल राजपूत संगठन – प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह २०२४

आज रविवार दिनांक २१ जुलाई २०२४ को जयपुर की क्षत्राणियों ने एक ऐतिहासिक आयोजन किया। देश व सामान की भावी युवा पीढ़ी को समाज का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। रॉयल राजपूत संगठन की जयपुर राजस्थान की महिला इकाई की सदस्यों द्वारा प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह २०२४ का आयोजन श्री राजपूत सभा भवन में किया गया, जिसमे समाज के उन छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में ७५% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ समाज का नाम भी रोशन किया।

रॉयल राजपूत संगठन के इस आयोजन में कई प्रभुद्ध जनो ने शिरकत की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर में रिटायर्ड पैरा कमांडो हिम्मत सिंह राठौड़ को आमंत्रित किया गया जिन्होंने करीब 24 घंटे तक लगातार ७०६७९ सीढ़ियां चढ़कर और उतर कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया तथा स्पेन के युवक का रिकॉर्ड तोडा। कार्यक्रम में अन्य अथितियों में मोहिंदर सिंह राठौड़, बस्सी रानीसा महेंद्र कँवर (राष्ट्रिय संरक्षिका), दीप कँवर बाईसा आदि ने शिरकत की तथा विधार्थियों को सम्मानित किया। सभी अतिथियों को सम्मान सवरूप संगठन का प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया। 

संगठन की तरफ से सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा संगठन की संभाग अध्यक्ष शैलू खींची व उनके पति गगन सिंह शेखावत की ओर से पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विधार्थियों को फलों व औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

संगठन की सभी पदाधिकारियों खासकर कार्यक्रम संयोजिकाओं ने अपनी मेहनत के बल पर इस कार्यकरण को सफल बनाया जिसके लिए उन सभी को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ललितेश शेखावत तथा प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सुमन कँवर की ओर से सम्मानित किया गया व उनको कार्यक्रम की सफलता का श्रेय व बधाई दी गई।

संगठन की क्षत्राणियों के इस सफल आयोजन के लिए राष्ट्रिय अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई भेजी गई। व आगे भी इस प्रकार के सफल आयोजन पुरे भारत में करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Recent Posts

गंगा (Ganga)– सिर्फ़ नदी नहीं, आस्था, शुद्धता और मोक्ष की धारा

हिंदू धर्म में गंगा नदी को केवल जलधारा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप ‘मां गंगा’ के…

1 week ago

इतिहास का सच: अकबर की क्रूरता बनाम महाराणा प्रताप का स्वाभिमान

आज़ादी के बाद का इतिहास और असली महानायक आज़ादी के बाद भारत पर लंबे समय…

1 week ago

राजकुमारी लालां मेवाड़ी – Lala Mewari – Great Rajput Women

मेवाड़ के महाराणा मोकल की राजकुमारी लालां स्वाभिमानी और बहुत ही महत्वाकांक्षी नारी थी। उसका…

1 week ago

रानी सारन्धा का इतिहास: बुंदेलखंड की स्वाभिमानी वीरांगना और महाराजा छत्रसाल की माता

सारन्धा ओरछा (बुन्देल खण्ड) नरेश चम्पतराय की पत्नी थी। सारन्धा बड़ी स्वाभिमानी, उदार, शरणागतवत्सल व…

1 week ago

विद्युल्लता – चित्तौड़ की वीरबाला की अमर कहानी

विद्युल्लता चित्तौड़ के एक वीर राजपूत सैनिक की कन्या थी। चित्तौड़ के ही समरसिंह नामक…

1 week ago

हंसाबाई – HansaBai – Great Rajput Women

हंसाबाई मंडोर के राव चूंडा की पुत्री थी । राव रणमल जो चूंडा का पाटवी…

1 week ago