Social

अयोध्या के श्री राम के मंदिर में रॉयल राजपूत संगठन की क्षत्राणियों की भागीदारी

जयपुर में बुधवार को चांदपोल स्थिंत गंगा माता मंदिर से शाही लवाजमे के साथ सीता रसोई में भंडारे के लिए 2700 सरसों के तेल के पीपे रवाना किये गए। रॉयल राजपूत संगठन की क्षत्राणियों ने भी अपना योगदान सीता रसोई भंडारे के लिए किया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे श्री राम के मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था सीता रसोई भंडारे में ही की जा रही है। संगठन की भारत के विभिन्न राज्यों में निरंतर इस प्रकार की सेवा व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रही है। संगठन की जयपुर संभाग संयोजक शैलू खींची ने बताया, संगठन की पदाधिकारियों सहित संगठन की राष्ट्रिय अध्यक्ष ज्योति सिंह बघेल, राष्ट्रिय संरक्षिंका महेंद्र कँवर (रानी बस्सी) तथा ललिंतेश कँवर ने भी शिरकत की। शैलू खींची ने बताया की यात्रा में संगठन की ओर से रथ और बैंड वादन भी किया गया। क्षत्राणियों पर पुष्पवर्षा भी की गई।

Recent Posts

बजरंग दे – Bajrangde – Great Rajput Women

राजस्थान के मारवाड़ राज्य में आलणियावास ग्राम के ठाकुर विजयसिंह की धर्मपत्नी बजरंग दे कछवाही…

2 years ago

रानी अजबदे पंवार – Rani Ajabde Panwar – Great Rajput Women

अजबदे स्वतन्त्रता प्रेमी, स्वाभिमानी वीरवर महाराणा प्रताप की रानी थी। तत्कालीन अन्य रियासतों के राजा…

2 years ago

रानी अच्छन कुमारी – Rani Acchan Kumari – Great Rajput Women

चन्द्रावती के राजा जैतसिंह की पुत्री अच्छन कुमारी ने पृथ्वी राज चौहान की वीरता और…

2 years ago

रानी पद्मिनी -Rani Padmini – Great Rajput Women

चित्तौड़ की रानी पद्मिनी रावल समरसिंह के बाद उसका पुत्र रत्नसिंह चित्तौड़ की गद्दी पर बैठा…

2 years ago

रॉयल राजपूत संगठन – प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह २०२४

आज रविवार दिनांक २१ जुलाई २०२४ को जयपुर की क्षत्राणियों ने एक ऐतिहासिक आयोजन किया।…

2 years ago

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र अनेक प्रकार की कठिनाइयों से शुरू होकर कठिनाइयों पर ही…

2 years ago