Categories: Great Rajput Women

रूपसुंदरी – Rupsundari – Great Rajput Women

मुल्तान की राजकुमारी रूपसुंदरी गुजरात के राजा जयशिखर की रानी थी।  रूपसुंदरी का सौन्दर्य अप्रतिम था, फिर भी उसे अभिमान छू तक नहीं गया था। विवेक, विनय और सहिष्णुता आदि गुणों से सम्पन्न होने के कारण उसकी सर्वत्र ख्याति फ़ैल गयी। गुजरात के समीप ही स्थित भुवड नामक राज्य का राजा, जिसकी सैन्य शक्ति गुजरात से बहुत अधिक थी, समृद्धि और रूपसुंदरी की प्रसिद्धि से ललचाकर उस पर आक्रमण कर देता है।  युद्ध का परिणाम पहले ही ज्ञात था फिर भी अपने पति को युद्ध के लिए रूपसुंदरी  ने तैयार किया। युद्ध के भय से पलायन करना या भागना क्षत्रिय का धर्म नहीं होता। क्षत्रिय तो प्रजा की रक्षार्थ युद्ध में प्राणोत्सर्ग करना अपना पुनीत कर्म मानता  है। इसी भाव से जयशिखर ने युद्ध किया उसमें वीरगति को प्राप्त हुआ।



रानी रूपसुंदरी उस समय गर्भवती थी। अपने पति और राज्य को समाप्त हुआ देख वह अपने गर्भस्थ शिशु एवं स्वयं के सतीत्व की रक्षार्थ वन में भाग गई। जंगल में गरीब भीलनी के साथ रहकर अपने कष्ट के दिन बिताने लगी। वहीं उसने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम वनराज रखा। रूपसुंदरी ने अपने पुत्र का लालन-पालन किया और जब वह शस्त्रास्त्र विद्द्या में पारंगत होकर युवावस्था को प्राप्त हुआ तब उसने अपने पिता का बदला लेने की बात वनराज से कही। वनराज ने भीलों की सेना तैयार कर भुवड के राजा पर आक्रमण किया।  युद्ध में उसे परास्त कर अपने देश गुजरात पर पुनः आधिपत्य स्थापित किया। 

रानी रूपसुंदरी के प्रयास और सतत्  प्रेरणा का ही यह परिणाम थे कि पति द्वारा हारे गये राज्य को उसने अपने पुत्र को योग्य और वीर बनाकर पुनः हस्तगत किया। 

डा.विक्रमसिंह राठौड़,गुन्दोज
राजस्थानी à¤¶à¥‹à¤§ संस्थान, à¤šà¥‹à¤ªà¤¾à¤¸à¤¨à¥€, à¤œà¥‹à¤§à¤ªà¥à¤°

यदि आप ऐसी गुणवती व प्रतिभावान कन्या के लिए सुयोग्य प्रतिभाशाली वर की तलाश में है  तो आज ही à¤°à¤¾à¤œà¤¶à¤¾à¤¹à¥€ विवाह â€“ Rajput Matrimonial Website à¤ªà¤° अपना पंजीयन à¤¨à¤¿à¤¶à¥à¤²à¥à¤• à¤•रवायें।



Recent Posts

बजरंग दे – Bajrangde – Great Rajput Women

राजस्थान के मारवाड़ राज्य में आलणियावास ग्राम के ठाकुर विजयसिंह की धर्मपत्नी बजरंग दे कछवाही…

2 years ago

रानी अजबदे पंवार – Rani Ajabde Panwar – Great Rajput Women

अजबदे स्वतन्त्रता प्रेमी, स्वाभिमानी वीरवर महाराणा प्रताप की रानी थी। तत्कालीन अन्य रियासतों के राजा…

2 years ago

रानी अच्छन कुमारी – Rani Acchan Kumari – Great Rajput Women

चन्द्रावती के राजा जैतसिंह की पुत्री अच्छन कुमारी ने पृथ्वी राज चौहान की वीरता और…

2 years ago

रानी पद्मिनी -Rani Padmini – Great Rajput Women

चित्तौड़ की रानी पद्मिनी रावल समरसिंह के बाद उसका पुत्र रत्नसिंह चित्तौड़ की गद्दी पर बैठा…

2 years ago

रॉयल राजपूत संगठन – प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह २०२४

आज रविवार दिनांक २१ जुलाई २०२४ को जयपुर की क्षत्राणियों ने एक ऐतिहासिक आयोजन किया।…

2 years ago

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र अनेक प्रकार की कठिनाइयों से शुरू होकर कठिनाइयों पर ही…

2 years ago