सोढी नाथी अमरकोट के राणा चन्द्रसेन की पौत्री तथा सोढा राणा भोज की पुत्री थी । इसका विवाह देरावर के राजा सुन्दर-दास के साथ हुआ। सुन्दरदास भाटी जैसलमेर के पदच्युत रावळ रामचन्द्र का पुत्र था । सोढी नाथी कृष्ण की अनन्य उपासिका थी । सोढी नाथी भी कई भक्त महिलाओं की भांति काव्य रचना में निपुण थी । कृष्णा भक्ति में रत रहने वाली सोढ़ी नाथी ने अपने आराध्य की भक्ति में बाल चरित, गुढाथ, भगवतभाव चन्द्रायण, साखी, नामलीला श्रौर कंसलीला आदि अनेक ग्रन्थों का प्रणयन किया । इससे ज्ञात होता है कि सोढ़ी नाथी में काव्यत्व शक्ति अनुपम थी जो कृष्ण भक्ति के माध्यम से मुखरित हुयी ।
सोढी नाथी द्वारा रचित पद —
साधां सरसे संग, लालच मन लागौ रहे।
करि लैसे हरि अंग, आप सरीखो आतंमा॥
गोवरधन गिरि धोरियो, गऊअन की रखपाळ।
नाथी धारा नीर की, खळखण लागा खाळ॥
I am Gagan Singh Shekhawat, a renowned online marketer with extensive experience and expertise in internet marketing. Beyond my professional career, I have always carried a deep desire to unfold the majestic and mystical glory of India and share it with the world. From this vision, the foundation of ‘Our Society’ was born-an initiative that is truly my brainchild.
Through Our Society, I strive to cover every aspect of India’s identity-be it social, cultural, political, or historical-leaving no stone unturned. I firmly believe in the power of blogging to inspire and create impact, and with this belief, I introduced the unique concept of Our Society to help people discover and experience the magnificent heritage and essence of India.
