सोढी नाथी – Sodhi Nathi – Great Rajput Women

सोढी नाथी अमरकोट के राणा चन्द्रसेन की पौत्री तथा सोढा राणा भोज की पुत्री थी । इसका विवाह देरावर के राजा सुन्दर-दास के साथ हुआ। सुन्दरदास भाटी जैसलमेर के पदच्युत रावळ रामचन्द्र का पुत्र था । सोढी नाथी कृष्ण की अनन्य उपासिका थी । सोढी नाथी भी कई भक्त महिलाओं की भांति काव्य रचना में निपुण थी ।  कृष्णा भक्ति में रत रहने वाली सोढ़ी नाथी ने अपने आराध्य की भक्ति में बाल चरित, गुढाथ, भगवतभाव चन्द्रायण, साखी, नामलीला श्रौर कंसलीला आदि अनेक ग्रन्थों का प्रणयन किया । इससे ज्ञात होता है कि सोढ़ी नाथी में काव्यत्व शक्ति अनुपम थी जो कृष्ण भक्ति के माध्यम से मुखरित हुयी ।

सोढी नाथी द्वारा रचित पद —

साधां सरसे संग, लालच मन लागौ रहे।
करि लैसे हरि अंग, आप सरीखो आतंमा॥

गोवरधन गिरि धोरियो, गऊअन की रखपाळ।
नाथी धारा नीर की, खळखण लागा खाळ॥

Recent Posts

बजरंग दे – Bajrangde – Great Rajput Women

राजस्थान के मारवाड़ राज्य में आलणियावास ग्राम के ठाकुर विजयसिंह की धर्मपत्नी बजरंग दे कछवाही…

2 years ago

रानी अजबदे पंवार – Rani Ajabde Panwar – Great Rajput Women

अजबदे स्वतन्त्रता प्रेमी, स्वाभिमानी वीरवर महाराणा प्रताप की रानी थी। तत्कालीन अन्य रियासतों के राजा…

2 years ago

रानी अच्छन कुमारी – Rani Acchan Kumari – Great Rajput Women

चन्द्रावती के राजा जैतसिंह की पुत्री अच्छन कुमारी ने पृथ्वी राज चौहान की वीरता और…

2 years ago

रानी पद्मिनी -Rani Padmini – Great Rajput Women

चित्तौड़ की रानी पद्मिनी रावल समरसिंह के बाद उसका पुत्र रत्नसिंह चित्तौड़ की गद्दी पर बैठा…

2 years ago

रॉयल राजपूत संगठन – प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह २०२४

आज रविवार दिनांक २१ जुलाई २०२४ को जयपुर की क्षत्राणियों ने एक ऐतिहासिक आयोजन किया।…

2 years ago

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र

महाराणा प्रताप का जीवन चक्र अनेक प्रकार की कठिनाइयों से शुरू होकर कठिनाइयों पर ही…

2 years ago